Haryana News: हरियाणा में कोचिंग सेंटर पढ़ने गई लड़की हुई गायब, पिता ने बताई हैरान करने वाली बात

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Haryana News: हरियाणा में कोचिंग सेंटर पढ़ने गई लड़की हुई गायब, पिता ने बताई हैरान करने वाली बात

हरियाणा में कोचिंग सेंटर पढ़ने गई लड़की हुई गायब

हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह घर पर कोचिंग के लिए कह कर निकली थी। लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। 


Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह घर पर कोचिंग के लिए कह कर निकली थी। लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। 

परिजनों ने तलाश भी किया, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। युवक पर उसे बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप है। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की कल सुबह लगभग 9 बजे घर पर कोचिंग के लिए कह कर गई थी। 

अभी तक घर वापस नहीं पहुंची। उसकी बेटी का लगभग 11:15 बजे उसकी बुआ के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया की बुआ जी आप घर जाओ मैं आ जाऊंगी।

व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की की रोहित नाम के लड़के से फोन पर बात होती थी। उसे शक है कि उसकी लड़की को रोहित नाम का लड़का बहला फुसलाकर कहीं ले गया। उसकी लड़की की तलाश की जाए।

Around The Web

Uttar Pradesh

National