Viral News: क्या आप भी जानना चाहते है कि फ्रिज में क्यों नहीं जमती है शराब?

  1. Home
  2. VIRAL NEWS

Viral News: क्या आप भी जानना चाहते है कि फ्रिज में क्यों नहीं जमती है शराब?

ve


Viral News: शराब पीने वालो को भी नहीं पता होंगी यह बात! फ्रिज में क्यों नहीं जमती है शराब? जानिए। दुनिया में कई तरह की और महंगी शराब उपलब्ध है |


कई नामो और ब्रांड से इनकी बिक्री होती है बता दे की बहुत सारे लोगों को शराब पीने का शौक होता है| अपने देश में लोग ज्यादातर ठंडे पानी या फिर बर्फ के साथ इसे पीना पसंद करते हैं| आपने देखा होगा कि पानी को अगर कुछ देर के लिए फ्रीजर मैक रख दिया जाता है तो उसका बर्फ बन जाता है| 

क्या कभी आपने ये सोचा है कि फ्रिज में रखने पर शराब क्यों नहीं जमती है इतना ही नहीं, अगर आप इसे डीप फ्रीजर में भी रख देंगे, यह तब भी इसकी बर्फ नही बनेगी |

जैसा की लिक्विड का जमना अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करता है| शराब में कुछ ऐसे ऑर्गानिक मॉलीक्यूल पाए जाते हैं जो इसे जमने नहीं देते| लिक्विड का जमना उसके फ्रीजिंग पॉइंट पर निर्भर करता है| हर पदार्थ का हिमांक अलग होता है| Freezing point वह तापमान होता है, जिस पर कोई पदार्थ जमने लगता है| जैसे पानी 0 डिग्री सेंटीग्रेड पर जमने लगता है| इसलिए इसका फ्रीजिंग पॉइंट 0 डिग्री सेंटीग्रेड है| इसी तरह बाकी तरल पदार्थों और शराब का भी अलग-अलग फ्रीजिंग पॉइंट होता है| 

आपको बता दे की शराब का फ्रीजिंग पॉइंट -114 डिग्री सेंटीग्रेड होता है| इस हिसाब से शराब को जमाने में लिए इसे -114 डिग्री सेंटीग्रेड से भी कम तापमान में रखना होगा| दरअसल, फ्रीजिंग पॉइंट में अंतर तरल के मॉलीक्यूल पर निर्भर करता है| इथेनॉल के मॉलीक्यूल की तुलना में पानी के मॉलीक्यूल ज्यादा मजबूती से जुड़े होते हैं| इसलिए उसका फ्रीजिंग पॉइंट भी कम है| किसी भी घरेलू फ्रिज का तापमान 0 से -10 या फिर अधिकतम -30 डिग्री सेंटीग्रेड तक होता है| ऐसे में इनमें पानी तो आसानी से जम जाता है, लेकिन अल्कोहल नहीं जम पाता है|

मजे की बात तो ये है कि ऐसा कोई फ्रिज नहीं है जो -114 डिग्री सेंटीग्रेड जितना बेहद कम तापमान पैदा कर सके, इसलिए ऐसा कह सकते हैं कि शराब को घरेलू फ्रिज में नहीं जमाया जा सकता है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National