हरियाणा: प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. Home
  2. Weather

हरियाणा: प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा: प्रदेश के 14जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

K9 Media 


हरियाणा में काफी दिन बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है | हरियाणा के 14 जिलों में मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी दी है ,ज्यादातर जिलों में घने बादल छाए हुए हैं | मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के काफी हिस्सों में 3-3 घंटों का हाई अलर्ट जारी किया गया है| बता दें कि बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है| इन शहरों में बिजली गिरने का भी खतरा है| मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री गिरावट भी देखने को मिली है| हरियाणा के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, अम्बाला,पंचकूला,भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और यमुनानगर शामिल हैं| बताया जा रहा है कि पंजाब के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनाया गया है जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं| इसी के चलते हरियाणा के कई जिलों में बारिश की सम्भावना है और तापमान में गिरावट आई है| इस बार हरियाणा में पिछले पाँच सालों से सबसे कम बारिश हुई जिस वजह से धान उत्पादक किसानों को भरी नुकसान हो रहा है, उन्हें टूबवेल की मदद से खेतों में सिंचाई करनी पड़ रही है| 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National