HAU हिसार ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, प्रदेश में बारिश के आसार

  1. Home
  2. Weather

HAU हिसार ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, प्रदेश में बारिश के आसार

हरियाणा के लिए आ गया मौसम का ताजा अपडेट, देखिए HAU हिसार का पूर्वानुमान


मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने वाला है, जिसकी वजह से अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। उसके बाद प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

15 फरवरी के बाद हरियाणा में बदलाव होने की संभावना है, लेकिन अगले 5 दिनों तक तेज धूप लोगों को परेशान करने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज 11 फरवरी से मौसम थोड़ा सक्रिय हो सकता है। 

प्रदेश में 12 से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 15 और 16 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है।

हिसार मौसम विभाग

मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National