हरियाणा में लू का अलर्ट जारी, IMD ने दी ये चेतावनी

  1. Home
  2. Weather

हरियाणा में लू का अलर्ट जारी, IMD ने दी ये चेतावनी

haryana weather


मौसम विभाग (IMD) ने ताजा जानकारी दी है, जिसके हिसाब से दिल्लीवालों की चिंता ज्यादा बढ़ा दी है. IMD के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक द‍िल्‍ली-एनसीआर में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के शहरों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।

9 अप्रैल तक हरियाणा में लू  चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से नौ अप्रैल तक प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। उसके बाद मौसम में बदलाव होगा और पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 10 अप्रैल के बाद वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान पर भी असर आएगा। अभी लू चलने से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो सकती है।


IMD की भविष्यवाणी

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया, अप्रैल में आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिलती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हवाएं कमजोर हैं, जिससे गर्मी का असर बढ़ रहा है। दिल्ली और उत्तरी भारत में 10 अप्रैल के बाद हल्की बारिश या बादल छाने की संभावना है, लेकिन तब तक लोगों को गर्मी से जूझना होगा। ओडिशा में भी 8 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National