मौसम विभाग ने जारी की अपडेट, 12 जिलों में होगी बारिश, देखें

  1. Home
  2. Weather

मौसम विभाग ने जारी की अपडेट, 12 जिलों में होगी बारिश, देखें

Haryana Rain Forecast: हरियाणा के 6 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में अलर्ट, जानिए मौसम पूर्वानुमान


हरियाणा के करीब 15 जिलों सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, भिवानी, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में आज सुबह से ही घनी धुंध छाई रही, वहीं कुछ जिलों में घने बादल छाए हुए है। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कई जिलों में  बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज 15 जनवरी से 18 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। लगातार 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बीच-बीच में बदलाव से इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल और अलसुबह धुंध भी संभावित है। इसके अलावा 15 जनवरी व 18 जनवरी को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है।

इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। वहीं सुबह और रात के समय इन जिलों में घनी धुंध छा सकती है। बादल छाए रहने से 15 से 18 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National