हरियाणा के इन जिलों में Heat Wave का अलर्ट, देखिए मौसम विभाग की चेतावनी

  1. Home
  2. Weather

हरियाणा के इन जिलों में Heat Wave का अलर्ट, देखिए मौसम विभाग की चेतावनी

weather


हरियाणा में भीषण गर्मी अपना रूप लगातार दिखा रही है। प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। IMD के अनुसार, दिल्ली व उसके आस-पास के इलाकों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान में तो पारा 40 के पार चला गया है।

मध्यप्रेदश में हुई एक से भीषण गर्मी के कारण वहां बच्चों की 46 दिन की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। जबकि यूपी-पंजाब व हरियाणा में भी गर्मी का लेवल बढता जा रहा है ।

हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आज लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में लू आज अपना कहर दिखाएगी। अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, जींद में गर्मी बढ़ने वाली है।  विभाग का कहना है कि प्रदेश में  करनाल और यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी रहेगा।  वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एडवाइजरी जारी की गई है।

हिसार कृषि विभाग का अलर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे राज्य में 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इससे 12 व 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub