हरियाणा में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Weather

हरियाणा में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी

weather


हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस समय हरियाणा के कई गांव कश्मीर या शिमला जैसे ठंडे हो रहे. इसी के चलते मौसम विभाग ने पहाड़ो में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। वही हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीँ अगर बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।

हरियाणा समेत कई राज्यों में कुछ दिनों से ठंड से राहत की खबर थी लेकिन आज बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आने वाला है। वहीँ अब हरियाणा के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।  

आज से पहाड़ी इलाकों में मौसम की गतिविधियां शुरू हो गई हैं और ये अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेंगी। कल हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान, मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National