गरूग्राम में फटा सिलेंडर, 7 घर जलकर हुए खाक

  1. Home
  2. home

गरूग्राम में फटा सिलेंडर, 7 घर जलकर हुए खाक

breaking news


हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ी घटना घटी है। आज बड़ा हादसा हो गया। यहां आज सुबह एक गैस सिलेंडर में फट गया जिससे  जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। आगजनी की चपेट में करीब 7 घर आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

सुरक्षा अधिकारी निखिल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले रामकिशन की झुग्गी में आग लगी थी। वह भाग कर बाहर आया और शोर मचाया।

उसके बाद सिलेंडर ने आग पकड़ ली ओर उसमें धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुन लोग जाने बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत यह रही कि आग लगने से किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब सिर्फ वहां से धुआं निकल रहा है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National