दादरी में महिला क्लर्क की हुई हत्या, ससुराल पक्ष ने दी दर्दनाक मौत, देखें

  1. Home
  2. home

दादरी में महिला क्लर्क की हुई हत्या, ससुराल पक्ष ने दी दर्दनाक मौत, देखें

दादरी में महिला क्लर्क की हुई हत्या, ससुराल पक्ष ने दी दर्दनाक मौत, देखें


हरियाणा के चरखी दादरी में एक क्लर्क की हत्या कर दी गई।  महिला क्लर्क की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है। असल में महिला ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। 

परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को करंट लगाकर मारा गया है। क्योंकि महिला क्लर्क की पैर की उंगली और अंगूठा जला हुआ था। वहीं ससुरालवालों का कहना है कि क्लर्क ने फांसी लगाई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि परिवार जन ने बताया कि उसकी बेटी प्रीति ने साल 2020 में बस स्टैंड के सामने स्थित कॉलोनी में रहने वाले आशीष से लव मैरिज की थी। प्रीति 2020 में ही लोक निर्माण विभाग में बतौर क्लर्क नौकरी लगी थी। जो दादरी रेस्ट हाउस में तैनात थी।

हालांकि प्रीति के 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की करीब साढ़े 3 साल की है। छोटा बेटा डेढ़ साल का है। वहीं DSP हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम व FSL टीम ने मौके का मुआयना किया। मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मृतका के पति आशीष, देवर दीपक, आशीष के मामा संदीप व मौसी प्रमीला के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National