कानपुर : घर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; दिवार पर चिपके पति-पत्नी के चीथड़े, 6 घरो की दीवारों में दरार

  1. Home
  2. UTTAR PRADESH

कानपुर : घर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; दिवार पर चिपके पति-पत्नी के चीथड़े, 6 घरो की दीवारों में दरार

kanpur


कानपुर में एक घर में सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि शरीर के चीथड़े उड़कर दीवार से चिपक गए। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोस के 6 घरो  में दरारें आ गईं। खिड़कियों के कांच टूट गए।​
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मलबे में दबे पति को भी थोड़ी देर बाद निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां पति-पत्नी की मौत हो गई।
यह हादसा सीसामऊ इलाके में सुबह करीब 12.30 बजे हुआ। गांधीनगर स्थित मनेज्ञ पार्क के पीछे 40 साल के सुरेंद्र और उनकी पत्नी नवीता अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे आयुष गौड़ और बेटी सलोनी ने बताया कि हम लोग दिवाली की सजावट करने के लिए ऊपर छत पर गए थे।
अचानक मां की आवाज सुनाई दी कि पापा सिलेंडर लेकर आए हैं। नीचे आकर उन्हें पैसे दे दो। हम लोग इसके बाद नीचे आ ही रहे थे कि जोरदार धमाका हुआ। पूरा इलाका कांप गया। कुछ समझ नहीं आया। नीचे आकर देखा तो सब तरफ खून ही खून था। हमारी मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।
पापा घर के दरवाजे पर गिरे हुए थे। वह भी खून से लथपथ थे। आस-पास के लोग मां को लेकर अस्पताल गए। हमें बताया गया है कि उनकी मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दिवाली पर सिलेंडर लेकर घर पहुंचे थे। उनके पास लूना बाइक थी। सिलेंडर उसी पर रखा हुआ था। धमाके के बाद लूना बाइक पूरी तरह से जल गई है। फोरेंसिक टीम ने वहां से सबूत जुटाए हैं। आस-पास खड़ी स्कूटी, बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।
कुछ गाड़ियों में दिवाली के पटाखे रखे हुए थे। उन्हें हादसे के बाद जल्दी-जल्दी हटाया गया। यह स्पष्ट हो गया है कि हादसा सिलेंडर में धमाके की वजह से हुआ है।
धमाका होने के बाद आस-पास के लोग सुरेंद्र के घर पर जुट गए। इस घर का एक हिस्सा ढह गया है। मलबे से सुरेंद्र की बॉडी को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बेटी सलोनी गौड़ और बेटा आयुष गौड़ सदमे में है। 

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub