उत्तर प्रदेश : अमरोहा में महिला प्रिंसिपल ने रिश्ता तय होने से परेशान होकर लगाया फंदा

  1. Home
  2. UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश : अमरोहा में महिला प्रिंसिपल ने रिश्ता तय होने से परेशान होकर लगाया फंदा

up


उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 30 साल की महिला प्रिंसिपल ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। प्रिंसिपल की 24 घंटे पहले शादी तय हुई थी, तब से वो परेशान थीं। बुधवार सुबह सोकर उठीं।
नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चली गईं। सुबह 10 बजे मां खाने के लिए बुलाने गईं। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो प्रिंसिपल का शव दुपट्‌टे से लटका मिला।
बेटी का शव देखकर चीखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मामला गंगानगर मोहल्ले का है। महिला की तैनाती संभल के गांव दवोई कलां के जूनियर हाईस्कूल में थी।
प्रिंसिपल मनीषी गंगानगर मोहल्ला में अपनी मां माया के साथ रहती थीं। पिता रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक थे। उनकी दो साल पहले मौत हो गई है। मनीषी के दो भाई रजनीश और अवनीश नोएडा में एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।
मां ने बताया कि कल मेरठ से लड़के वाले बेटी को देखने आए थे। तभी से वह परेशान चल रही थी। हमने उससे इसके बारे में पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। हमने बेटी से कहा था कि अगर रिश्ता मंजूर न हो, तो कैंसिल कर दें। आज सुबह से परेशान थी। चाय-नाश्ता कर अपने कमरे में चली गई।
मुझे लगा कि ऐसे ही गई होगी। काफी देर कमरे से नहीं निकली। मैं उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई। हमने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। खिड़की से देखा तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर मैं चीखने लगी। आस-पास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई।
गजरौला थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हर एंगल पर जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National