Bharat Jodo Yatra: राहुल ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

  1. Home
  2. Breaking news

Bharat Jodo Yatra: राहुल ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

Bharat Jodo Yatra

- कल भारत जोड़ो यात्रा का समापन.......लाल चौक पर सुरक्षा का कड़ा इंतज़ाम 


Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से यात्रा की शुरुआत की फिर भारत जोड़ो यात्रा लाल चौक के लिए रवाना हुई। जहां कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे

भारत जोड़ो यात्रा में महिलाओं सहित कांग्रेस समर्थकों ने भी इस पद यात्रा में हिस्सा लिया। इस बीच लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे दिखाई दिए। भारत जोड़ो यात्रा ने शहर के सोनवार क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी तय की। यहाँ कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आगे रवाना हुई। जहां लाल चौक पर पहुंचकर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। 

लाल चौक के आसपास सुरक्षा घेरा तैनात

Jammu And Kashmir News In Hindi, Jk News Today, जम्मू और कश्मीर समाचार -  Amar Ujala

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात है। लाल चौक के बाद यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क जाएगी।

ये भी पढ़ें : फिल्मों की सफलता को कमाई से आंका जाता है, जैसे कला के कोई और मायने ही नहीं हैं: कंगना

ये भी पढ़ें : Team India को बड़ा झटका! ये स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा एक भी मैच

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National

News Hub