ASI अफसर ने स्वास्थ्य मंत्री पर दिनदिहाड़े की गोलियों की बौछार

  1. Home
  2. Breaking news

ASI अफसर ने स्वास्थ्य मंत्री पर दिनदिहाड़े की गोलियों की बौछार

ASI

- सीने में लगीं 4-5 गोलियां........एयरलिफ्ट किया गया


Nav Kisore Das Attack : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार की दोपहर जानलेवा हमला हुआ। ब्रजराजनगर में ASI ने उन पर फायरिंग की। उनके सीने में 4-5 गोलियां लगने से उनके हालत गंभीर बने हुए है। मंत्री नब दास को भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया। यहां एंबुलेंस तैयार है यहाँ पहुंचते ही स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

ASI गोपालदास ने की फायरिंग 

Nav Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास पर जानलेवा  हमला, ASI ने मारी गोली, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती - Bharat Express  Hindi

फायरिंग करने वाले ASI को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ अभी जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही ASI गोपालदास ने नब दास पर फायरिंग कर दी। चार से पांच राउंड में गोलियों की बौछार हुई हैं।

तीसरी बार विधायक सीट के लिए चुने गए

वीडियो हमले के तुरंत बाद का है। लोग स्वास्थ्य मंत्री को संभालते नजर आ रहे हैं।

नव किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट चुनाव पर कदम रखा। पहली बार वो चुनाव हार गए। 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए। 2014 में भी वो कांग्रेस से जीत गए। साल 2019 के चुनाव में तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। क्षेत्र में उन्हें प्रभावशाली नेता माना जाता है।

ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में शामिल 

नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक माने जाते हैं। उनके पास संबलपुर, भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा के कई बैंकों में 45.12 लाख रुपए से  ज्यादा रकम जमा है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री के पास 15 करोड़ की कीमत के करीब 70 से ज्यादा वाहन है। इसमें 1.14 करोड़ की एक मर्सिडीज बेंज शामिल है।

ये भी पढ़ें : फिल्मों की सफलता को कमाई से आंका जाता है, जैसे कला के कोई और मायने ही नहीं हैं: कंगना

Around The Web

Uttar Pradesh

National