Republic Day के मौके पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत

  1. Home
  2. Breaking news

Republic Day के मौके पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत

Republic Day

- खतरनाक हथियारों से खड़े हो जायेंगे दुश्मन के रोंगटे


Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस (Republic Day) यानी 26 जनवरी के मौके पर हर साल कर्तव्य पथ पर परेड होती है। इस परेड के दौरान भारतीय सेना (Indian Army) की ताकत देखने को मिलती है। इस परेड में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के खतरनाक हथियार का प्रदर्शन किया जाता हैं। गणतंत्र दिवस की परेड इस साल बेहद खास और अलग होने वाली है। भारत अभियान के तहत परेड में आत्मनिर्भर स्वदेशी रूप से विकसित हथियारों का प्रदर्शन जोरो शोरों से रहेगा। जानते हैं कि गणतंत्र दिवस 2023 की परेड में किन खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन होगा। 

खतरनाक हथियार भारत में विकसित

B

भारतीय सेना के बयान के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अर्जुन टैंक, नाग मिसाइल सिस्टम, K9 वज्र और आकाश वेपन सिस्टम का प्रदर्शन होगा। ये खतरनाक हथियार भारत में विकसित होते हैं। अर्जुन टैंक एक बेहतर अग्नि शक्ति, हाई मोबिलिटी और उत्कृष्ट सुरक्षा वाला अत्याधुनिक टैंक है। एमबीटी अर्जुन के बारह एमके 1 प्रोटोटाइप का निर्माण किया गया। जिसमें 120 mm की बंदूक है जो टैंक में इस्तेमाल किये गए किसी भी कवच को परास्त कर सकती है। 

कर्तव्य पथ पर भारत की सुप्रीम कमांडर को सलाम

C

स्वदेशी रूप से विकसिक किया गया नाग मिसाइल सिस्टम भी इस बार कर्तव्य पथ पर भारत की सुप्रीम कमांडर को सलाम करेगा। नाग मिसाइल सिस्टम की खासियत है कि यह बीएमपी 2 कैरियर पर लगा है। यह फायर एंड फॉरगेट टॉप अटैक टेकनीक पर बेस्ड है। यह 4 किलोमीटर दूरी पर मौजूद टैंक के परखच्चे उड़ा सकता है। गणतंत्र दिवस परेड में के9 वज्र का प्रदर्शन भी कर्तव्य पथ पर किया जाएगा। K-9 की मारक क्षमता बेहद अच्छी है। 

दुश्मन को खत्म करने की ताकत

new arrangements for todays republic day celebrations at Rajpath New Delhi  0n 26 January 2022 | 26 जनवरी पर इस बार परंपराओं में बदलाव, जानिए राजपथ पर  आज क्या होगा खास? | Hindi News, देश

फायर के बाद यह अपनी जगह बदल लेता है। जिसकी वजह से यह दुश्मन की जवाबी कार्रवाई से भी बच जाता है। K-9 वज्र 40 मीटर की दूरी पर मौजूद दुश्मन को खत्म करने की ताकत रखता है। आकाश मिसाइल सिस्टम भी इस साल रिपब्लिक डे के मौके पर परेड में प्रदर्शित की जाएगी। यह उन्नत वेपन सिस्टम है। इसको DRDO और भारत डायनेमिक्स ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी रूप से डिवेलप किया गया है। 

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi की यात्रा का सबसे खतरनाक दौर

ये भी पढ़ें : Rozgar Mela में 71 हजार युवाओं को मिला रोजगार

ये भी पढ़ें : BBC Documentary Row: विवादित डॉक्यूमेंट्री पर पुलिस का एक्शन

ये भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh : आपराधिक आरोपों के चलते कांग्रेस को हराया

ये भी पढ़ें : खिलाड़ियों के शोषण पर सरकार की चुप्पी निंदनीय : Selja Kumari

Around The Web

Uttar Pradesh

National