Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना थोड़ी देर में होने वाला है रिलीज, फैंस कर रहे तगड़ा इंतजार

  1. Home
  2. Breaking news

Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का नया गाना थोड़ी देर में होने वाला है रिलीज, फैंस कर रहे तगड़ा इंतजार

sidhu moosewala,sidhu moosewala leaked songs,sidhu moosewala latest song,sidhu moosewala official song,sidhu moosewala official videos,sidhu moose wala,sidhu moose wala new song,sidhu moose wala songs,sidhu moosewala new song,sidhu moose wala new songs,sidhu moose wala all songs,sidhu,sidhu moose wala all song,sidhu moosewala all songs,sidhu moose wala song,sidhu moose wala news,sidhu moose wala live,sidhu moose wala gana,sidhu moose wala reaction


Sidhu Moosewala New Song: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आज रिलीज होगा। मूसेवाला की मां चरण कौर सोशल मीडिया पर नए गीत का पोस्टर रिलीज कर चुकी हैं। फैंस आज गाना सुन पाएंगे। 

मूसेवाला की मौत के बाद ये पांचवां गीत है, जिसे रिलीज किया जा रहा है। यह गीत यू-ट्यूब सहित सभी म्यूजिक एप्लिकेशन पर आज दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। मां चरण कौर ने पोस्टर को रिलीज करने के साथ संदेश भी लिखा और कहा- आ गया मेरा बब्बर शेर व तुम्हारा भाई। इसे पीछे धकेलना आसान नहीं, बेहतर होगा रास्ता साफ कर दें। 

इस गीत के बोल अभी परिवार की तरफ से बताए नहीं गए हैं, लेकिन इस पोस्टर के रिलीज होने के साथ एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला व गीत वॉच आउट सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल होना शुरू हो गया है। इस गीत से पहले 8 जुलाई 2023 को गीत चोरनी रिलीज किया गया था। जिसे अभी तक 5.4 करोड़ लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं। 

मूसेवाला का गीत मोरनी रिलीज से पहले ही चोरी हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद फैंस ने इस गीत को खास समझ काफी अधिक सुना भी। पहले दो घंटे में ही इस गीत को 2 लाख लोगों ने सुन लिया था। पिछले साल मई महीने में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अभी तक कुल 4 गीत रिलीज हो चुके हैं। 

23 जून 2022 को SYL गाना रिलीज किया गया था। जिसमें मूसेवाला ने पंजाब के पानी के मुद्दे को उठाया था। 72 घंटों में इस गीत को 2.7 करोड़ व्यूज मिल गए थे। जिसके बाद इस गीत को भारत में बैन कर दिया गया। वहीं, दूसरा गीत वार था। जिसे बीते साल 8 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रिलीज किया था। यह गीत असल में भी एक 'वार' है, जिसे पंजाब के वीर योद्धा नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया गया। जबकि तीसरा गीत 7 अप्रैल 2023 को मेरा नाम रिलीज किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National