आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका स्वस्थ महसूस करेंगे। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला होगा। आप आज अपनी वाणी को कंट्रोल में रखें। वरना आपका आपके किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इसलिए सावधान रहें और पार्टनर पर भरोसा न करें। आज आपके परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा। आज परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार और व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी डील भी आज आप कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज काम के मामले में कोई बड़ा रिस्क न लें। कोई नया काम सोच-विचार कर ही करें। आज आपका व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप वाणी को काबू में रखें और वाद-विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपके परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका किसी परिचित से मिलना भी हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय भी आप ले सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। हालांकि, आज आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज मन अशांत रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है। आज आप कोई बड़ा लेन-देन व्यापार आदि में न करें। वरना नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई नई वस्तु भी खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जिससे आपका मन खुश रहेगा। इसके अलावा आज परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। आज आप वाद और विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज आप शुरू न करें। व्यवसाय और व्यापार में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। जिसके चलते आपका मन अशांत रहेगा। हालांकि, आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा। इसके अलावा आज आपका किसी पुराने साथी से मिलना होगा। आज आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। वहीं आज परिवार में किसी की शादी तय हो सकती है। आज आपको पत्नी का सहयोग और प्रेम मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप खुश रहेंगे। इसके अलावा आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में आप नई साझेदारी भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। पत्नी से चल रहे मतभेद आज खत्म होंगे। आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाणी पर काबू रखें। वरना किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप काम के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से भी मुलाकात कर सकते हैं। आज आपके आपकी पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आजज का दिन ठीक नहीं है। आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन अशांत रहेगा। आज आप व्यापार में कोई बडा डिसीजन न लें। वरना नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आज परिवारिक कलह की वजह से आपका मन दुखी रहेगा। वहीं आज आपको किसी काम के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वरना दुर्घटना हो सकती है।