करनाल : पत्नी से तंग आकर पति ने लगाया फंदा; पिता देख हैरान

  1. Home
  2. HARYANA
  3. KARNAL

करनाल : पत्नी से तंग आकर पति ने लगाया फंदा; पिता देख हैरान

karnal


हरियाणा में करनाल के दयालपुरा गेट स्थित एक घर में 34 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर आरोप लगाए है कि पत्नी से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक रवि के पिता कालू राम ने बताया कि उसका बेटा चालक था। आठ साल पहले उसके बेटे की शादी की थी। उसकी पत्नी बच्चा पैदा नहीं करती थी। इस कारण उनके झगड़े होते थे। उसकी पत्नी उसे घर से निकाल देती थी। वह अलग घर में अपनी पत्नी के साथ रहता जुंडला गेट पर रहता था। जब पत्नी घर से निकाल देती थी तो वह दयालपुरा गेट में रहने आता था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी ने शहर के थाना में भी शिकायत दे दी थी। वह बहुत परेशान चल रहा था।
दो दिन से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। वे सभी चार की अपनी दुकान पर गए हुए थे। जब वह रात को घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बंद है। जब उन्होंने खिड़की खोलकर देखा तो उसका बेटा फंदे पर लटका हुआ था। उनकी मांग है कि उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक रवि का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National