यमुनानगर : आंगन में खेल रहे थे बच्चे, अचानक गिरा मकान का छज्जा; एक की मौत

  1. Home
  2. HARYANA
  3. YAMUNANAGAR

यमुनानगर : आंगन में खेल रहे थे बच्चे, अचानक गिरा मकान का छज्जा; एक की मौत

yamunanagar


हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मकान का छज्जा गिरने से सात साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि, तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में मातम मचा हुआ है। 
हादसा यमुनानगर के थाना बुड़िया क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि पुराने मदरसे के पास अलीशेर नाम के व्यक्ति का मकान है। मकान काफी जर्जर हालत में है। शाम को कुछ बच्चे मकान के पास खेल रहे थे। रात सवा आठ बजे अचानक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में सात साल के अमान, सुफियान व दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग घायल बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचे और जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सको ने अमान को मृत घोषित कर दिया। 
हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके ओर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। 
उधर, हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। 
पुलिस के मुताबिक मृतक अमान अपने नाना के पास रहता था। लोगों का कहना है कि मकान काफी समय से जर्जर हालत में है। पहले भी छज्जे का हिस्सा कई बार टूटकर गिर चुका है। लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 
बुड़िया थाना एसएचओ नरसिंह का कहना है कि जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है। तीन बच्चों का ट्रामा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National