Haryana Weather Update : हरियाणा में चिलचिलाती धूप से परेशान लोग, भीषण गर्मी में झुलसा रही लू, बाजारों में पसरा सन्नाटा

  1. Home
  2. Weather

Haryana Weather Update : हरियाणा में चिलचिलाती धूप से परेशान लोग, भीषण गर्मी में झुलसा रही लू, बाजारों में पसरा सन्नाटा

haryana weather update

इन जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना


Haryana Weather Update : हरियाणा में इस भीषण गर्मी से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी के कारण लू से लोगों का शरीर झुलस रहा है। केवल मानव ही नहीं, इस भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी छाया और पानी की तलाश में भटक रहे हैं। कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिस के कारण अब गर्मी से तन झुलसाने लगा है दिन का पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया है। रात का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। शुक्रवार से बारिश के आसार हैं।  

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। यह 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिस तरह का मौसम चल रहा है, उसमें 10 व 11 जून को भी सुबह और रात के समय अंधड़ व गरज चमक देखने को मिलेगी। 10 जून से प्री मानसून के आने की संभावना है। 

महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में फिलहाल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बीच प्रदेश में पारा रात को 1.7 डिग्री तक बढ़ गया। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। एक बार फिर शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। इस कारण 15 जून के दौरान थोड़े समय के लिए भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। 

हरियाणा के कुछ जिलों में आंधी व बूंदाबांदी सुबह या रात के समय देखी जाएगी। दोपहर के समय तो तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। मानसून के तेजी से बढ़ने के साथ ही  हरियाणा में 1-2 दिन में प्री मानसून की बारिश की संभावना बन सकती है। हालांकि 11 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

ये भी पढ़ें :

मणिपुर में विधायक के घर के बाहर बम फेंककर भागे बदमाश

क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में 13 साल के लड़के ने की नाबालिग की हत्या, सिर पर बैट से किया था वार

लखनऊ के सिविल कोर्ट में अंदर मुख्तार के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या

Cabinet Decision : क‍िसानों के ल‍िए खुशखबरी ! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खरीफ फसलों पर MSP में बढ़ोतरी

Haryana Farmers Protest : हरियाणा में MSP के लिए आंदोलन हुआ तेज, राकेश टिकैत ने शाहबाद धरने पर लिया मोर्चा

Air India Flight : इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रूस में फंसे इंडियन यात्रियों को निकालने, मुंबई से दूसरी फ्लाइट रूस के लिए रवाना

Mumbai Crime News : सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में लड़की की रेप के बाद हत्या, आरोपी गार्ड का भी रेलवे ट्रैक के पास शव बरामद

हरियाणा में बिजनेस में पार्टनरशिप का लालच देकर टीचर से लाखों की ठगी, जानें कैसे बना शिकार

Navy Agniveer Recruitment 2023: नेवी में आई अग्निवीर भर्ती, 1365 पदों की वैकेंसी पर आवेदन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के ल‍िए आज आई बड़ी खुशखबरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National