Bihar: जेल में कैदी ने निगला मोबाइल

  1. Home
  2. Breaking news

Bihar: जेल में कैदी ने निगला मोबाइल

Bihar

- जांच के दौरान हुआ खुलासा; हालत गंभीर


Bihar: बिहार के गोपालगंज में एक कैदी द्वारा मोबाइल निगलने का मामला सामने आया है।जेल चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से कैदी ने मोबाइल निगल लिया। जिसके बाद उसके पेट में भयानक दर्द होना शुरू हो गया। तब जाकर मामला सामने आया।ये मामला सामने आने पर कैदी के ईलाज के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

इसकी जानकारी जेल प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया। कैदी को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवा दिया गया।डॉक्टरों की जांच के बाद उसके पेट में मोबाइल फोन होने की बात बताई गई।

कैदी के पेट में असहनीय दर्द शुरू

गोपालगंज के चनावे की जेल में बंद एक कैदी को पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। जेल प्रशासन ने कैदी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचा दिया। डॉक्टरों ने बताया कि कैदी की एक्स-रे जांच में मोबाइल के आकार का कुछ सामान दिख रहा है। घटना के बाद डॉक्टर भी हैरान है।

छोटा मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था कैदी 

कैदी के पास जेल में चीनी कंपनी का एक छोटा मोबाइल फ़ोन था जिससे वह अपने घर बातचीत करता था। मंडल कारा में जांच होने की सूचना मिलते ही वह मोबाइल निगल गया। कैदी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी कैसर अली के रूप में किया गया है जो वर्ष 2020 से चनावे मंडल कारा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद है।

ये भी पढ़ें-

CIA-2 स्टाफ सोनीपत ने 14 साल से फरार मोस्ट वान्टेड संदीप गिरफ्तार

*  Punjab : सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

 Ram Rahim की Image सुधारने का मिशन शुरू

Hapur Road Accident: 8 वाहनों की एक साथ जबरदस्त टक्कर

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचार‍ियों को झटका! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Nora Fatehi Dance Video : नोरा फतेही के हॉट डांस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

शाही अंदाज में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

Around The Web

Uttar Pradesh

National