Odisha Train Accident: गौतम अडाणी और वीरेंद्र सहवाग ने की बड़ी घोषणा !

  1. Home
  2. Breaking news

Odisha Train Accident: गौतम अडाणी और वीरेंद्र सहवाग ने की बड़ी घोषणा !

odisa train accident

ओडिशा रेल हादसे में अपने पैरेंट्स खो चुके बच्चों को दिलाएंगे फ्री एजुकेशन, ट्वीट कर दीं जानकारी


Odisha Train Accident : ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना बेहद परेशान करने वाली है। अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने ओडिशा में बालासोर जिले के बहनागा स्टेशन पर हुए भीषण ट्रेन हादसे को बेहद विचलित करने वाला बताते हुए ये पेशकश भी कि इस भीषण ट्रेन हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों का समर्थन करना और बच्चों को बेहतर कल देना सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से हम सभी बेहद परेशान हैं। हमने फैसला किया है कि अडानी ग्रुप इस दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले मासूमों की स्कूली शिक्षा का ख्याल रखेगा। यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है कि हम इसका समर्थन करें। पीड़ितों और उनके परिवारों और बच्चों को एक बेहतर कल दें।

 

 


 

इस के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी ओडिशा में हुए रेल हादसे में मदद को हाथ बढ़ाया है। सहवाग ने अपने स्कूल में मुफ्त में बच्चों को शिक्षा देने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सहवाग ने रेल हादसे की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि यह तस्वीर हमें लंबे समय तक डराती रहेगी।


 

दुख की इस घड़ी में मैं उन बच्चों का ख्याल रखना चाहता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने मां-बाप को खो दिया। बालासोर के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुए ट्रिपल रेल एक्सीडेंट में 288 लोगों की जान चली गई, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें :

Chanakya Niti: औरत को संतुष्ट करने के लिए अपनाएं कुते के ये 5 गुण, जानें चाणक्य नीति

Bollywood News : उम्र की सीमा तोड़ स्टार्स ने रचाई शादी

Wrestlers Protest : दावा- नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप वापस लिए, पिता ने बताया क्या है सच

Haryana News : बार-बार बेरोजगारों की जेब काट रही सरकार : कुमारी सैलजा

UP Crime News : अवधेश राय हत्याकांड मामले में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद दोषी करार

Odisha Train Accident : गौतम अडाणी और वीरेंद्र सहवाग ने की बड़ी घोषणा !

मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

PU को लेकर पंजाब व हरियाणा में बढ़ी तकरार, भगवंत मान ने खट्टर को बोल दी साफ ना

Haryana News : विवाहिता पर ससुराल में मानसिक व शारीरिक अत्याचार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National