Haryana Weather Update : हरियाणा समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

  1. Home
  2. Weather

Haryana Weather Update : हरियाणा समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

haryana news

21 जिलों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज


Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। हरियाणा और पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। जहां दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी की वजह से गर्मी बढ़ती जा रही है। वही सुबह हल्की ठंड हो रही है। वही अब जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 23 मार्च और 24 मार्च को उत्तर भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। हरियाणा के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के दो जिले महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के सिरसा और फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा है।

 इसके अलावा हिसार, चरखी दादरी और भिवानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है, लेकिन गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।  23 मार्च को दक्षिण पूर्व हरियाणा के 7 और 24 मार्च को 21 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर हरियाणा अंतर्गत आने वाले 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 मार्च को नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, बारिश के साथ तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें -

Rahul Gandhi : मानहानि के केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा

Janhvi Kapoor Saree Viral Photos

Haryana Police : करप्शन के मामले में हरियाणा पुलिस का पूर्व DSP गिरफ्तार

* Kangana Ranaut ने अपने बर्थडे पर मांगी माफी

What Your Preferred Cuddle Position Says About Your Relationship

* ‘छत पर सोया था बहनोई’ गाने पर पाकिस्तानी डांसर ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

 * गोहाना : SDM रीडर के घर हुई चोरी तो कुछ घंटों में ही पकड़ा गया चोर !

Around The Web

Uttar Pradesh

National