Pervez Musharraf Died: 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  1. Home
  2. Breaking news

Pervez Musharraf Died: 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pervez Musharraf Died

- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का निधन, दुबई के अस्पताल से चल रहा था इलाज 


Pervez Musharraf Died: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (सेवानिवृत्त) का लंबी बीमारी के चलते दुबई के अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

दिल्ली में हुआ था जन्म 

उनका दुबई के एक अमेरिकी अस्पताल में बीमारी का इलाज चल रहा था। भारत की राजधानी दिल्ली में परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को हुआ था। 19 अप्रैल 1961 को उन्हें पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था और 1998 में उन्हें जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने सीओएएस के रूप में पदभार संभाला।

दुबई के अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था, 79 की उम्र में आखिरी सांस  ली | Pervez Musharraf Death; Ex Pakistan President Musharraf Passes Away,  American Hospital UAE |

1999 में बने थे पाकिस्तान के राष्ट्रपति 

1999 में सफल सैन्य तख्तापलट के बाद परवेज पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। उन्होंने 1998 से 2001 तक पाकिस्तान की स्टाफ कमेटी (CJCSC) के 10वें अध्यक्ष और 1998 से 2007 तक 7वें शीर्ष जनरल के रूप में काम किया था।

पिछले आठ सालों से दुबई से चल रहा था इलाज 

उनकी बीमारी के कारण उन्हें कुछ हफ्तों के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 2016 से परवेज दुबई में रह रहे थे। पिछले आठ साल से यूएई से उनका इलाज चल रहा था। मुशर्रफ ने बाकी का जीवन पाकिस्तान में बिताने की इच्छा व्यक्त की थी।

ये भी पढ़ें : देश के लोगों को निराश कर गया आम बजट : कुमारी सैलजा

ये भी पढ़ें : फिल्मों की सफलता को कमाई से आंका जाता है, जैसे कला के कोई और मायने ही नहीं हैं: कंगना

ये भी पढ़ें : Team India को बड़ा झटका! ये स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा एक भी मैच

ये भी पढ़ें : Emergency Landing at Lucknow Airport: लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

ये भी पढ़ें : Hindenburg Report: टॉप-10 अमीरों की सूची से बाहर हुए गौतम अदाणी

ये भी पढ़ें : IND vs NZ: 5 खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें

Around The Web

Uttar Pradesh

National