Russia-Ukraine War : वैगनर आर्मी का रूस के खिलाफ खत्म हुआ विद्रोह, मॉस्को से यूक्रेन की ओर लौट रहे लड़ाके

  1. Home
  2. International

Russia-Ukraine War : वैगनर आर्मी का रूस के खिलाफ खत्म हुआ विद्रोह, मॉस्को से यूक्रेन की ओर लौट रहे लड़ाके

Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War


यूक्रेन जंग में साथ देने वाली प्राइवेट वैगनर आर्मी का रूस के खिलाफ विद्रोह खत्‍म हो गया है। इसके साथ ही रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है। बेलारूस के राष्‍ट्रप्रति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर आर्मी प्रमुख येवगेनी वी प्रिगोजिन और रूस में समझौता कराया। इसके बाद प्रिगोजिन ने अपने लड़ाकों को वापस लौटने का आदेश दिया। प्राइवेट आर्मी अपने कैंपों की ओर लौट रही है। प्रिगोजिन भी रूस छोड़कर बेलारूस जाएंगे। रोस्तोव शहर से सभी बैन हटा दिए हैं। इस के साथ ही सड़कें फिर खुल गई हैं।

इस समझौते को पटरी पर लाने में बेलारूस के राष्ट्रपति का बड़ा हाथ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि वैगनर से समझौते का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। प्रिगोजिन और रूसी सरकार में समझौता हो गया है। इसके बाद वैगनर के लड़ाके वापस फिल्ड में लौट रहे हैं। दावे के मुताबिक लुकाशेंको ने वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन से बात की और रूस पर हमला रोकने का रिक्वेस्ट किया। 

इसके बाद वैगनर सेना मॉस्को से वापस लौटने लगी है। लुकाशेंको ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने वैगनर सेना को सुरक्षा का भरोसा दिया है। उधर, वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोजिन ने टेलिग्राम पर ऑडियो मैसेज जारी कर वैगनर लड़ाकों को वापस यूक्रेन की ओर लौटने का आदेश दिया। जानकारी के मुताबिक, रूस में जारी टेंशन के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने ये खतरा खुद पैदा किया है। उन्होंने कहा कि पुतिन मॉस्को में नहीं है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध में हमारी जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि पुतिन डर के कारण कहीं छिप गए है। 

प्रिगोझन ने कहा है कि खूनखराबा रोकने के लिए हमने फैसला लिया है। वैगनर वापस फील्ड कैंप की ओर जाएंगे। वे अब मॉस्को की ओर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, हम अपने काफिले को वापस लौटा रहे हैं। हमने मॉस्को जा रहा काफिला रोक दिया है। इससे पहले रूसी सेना ने मॉस्को जाने वाले सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए थे। राष्ट्रपति पुतिन ने वैगनर लीडर्स को मारने का आदेश दिया था। राष्ट्र के नाम संदेश में पुतिन ने इस विद्रोह को 'विश्वासघात' और 'देशद्रोह' कहा था। उन्होंने विद्रोह करने वालों को खत्म करने का वादा किया था। 

ये भी पढ़ें :

Wrestlers Protest : बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने किया आंदोलन का अंत, बोले- न्याय मिलने तक अब लड़ाई सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लडे़ंगे

Haryana News : चार गुणा की जिद्द छोड़ सीईटी पास सभी को दें मौका : कुमारी सैलजा

Bank Jobs Recruitment : बैंक में नौकरी का शानदार मौका! 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर वेकेंसी, इतना होगी सैलरी

* Wrestlers Protest : WFI से विवाद के बीच अब पहलवानों में आपसी वार, पहलवानों को ट्रायल में छूट पर भड़के योगेश्वर दत्त

* हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्‍म, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Wrestlers Protest : साक्षी मलिक के दावे पर बबीता फोगाट का जवाब, बोली- कांग्रेस की कठपुतली, धरने की अनुमति की बात नकारी

मणिपुर में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सेना ने किया फ्लैग मार्च, इंफाल के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू में ढील

Haryana Weather : बिपरजॉय को लेकर हरियाणा में इन 15 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, होने वाली है प्री मॉनसून की एंट्री

सह शिक्षा के नाम पर स्कूलों पर लगाएंगे ताला : कुमारी सैलजा

Wrestlers Protest : पहलवानों का सरकार को दिया अल्टीमेटम ख़त्म, आरोपों के मामले में बृजभूषण के खिलाफ आज चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस

ED Raids In Tamil Nadu : ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की छापेमारी, तमिलनाडु के बिजली मंत्री बालाजी को किया गिरफ्तार

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ 4 महिला पहलवानों ने दिए सबूत, दिल्ली पुलिस ने ऑडियो और वीडियो सबूतों को बताया नाकाफी

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नहाने के दौरान एक RAF जवान, 3 बच्चों सहित 4 लोगों की डूबने से मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National