हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्‍म, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

  1. Home
  2. Weather

हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्‍म, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Haryana Monsoon Update

Haryana Monsoon Update


Haryana Monsoon Update : हरियाणा में भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने वाली है, बारिश के कारण राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही ये बारिश फसलों के लिए जीवनदायनी बनेगी और तापमान में भी इस दौरान गिरावट होगी। दरअसल प्रदेश में काफी समय से लोग गर्मी की मार झेल रहे थे। इसी बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी लोगों के लिए राहत लेकर आई है।  

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में हीट वेव भी खत्म होने वाली है। अब लोगों का मानसून के इंतजार लिए खत्म होने जा रहा हैं। क्योंकि अब मौसम विभाग ने मानसून आने की डेट फिक्स कर दी है। राज्य में 30 जून को मानसून दस्तक देगा, और 25 जून से सूबे में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इससे पहले कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में भी आया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम आमतौर पर 27 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार 25 जून रात से 27 जून के दौरान हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम बदल जाएगा। इस दौरान हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून के पहले हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होगी। यदि इन दिनों बारिश लगातार और अच्छी मात्रा में होती है तो इसे भी मानसून के आगमन का अच्छा संकेत माना जाएगा।

इस बारिश से किसानों को होगा फायदा 

haryana monsoon

हरियाणा में खरीफ की फसलों में सबसे बड़े क्षेत्र में धान की बुआई की जाती है। बारिश को देखते हुए किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। हरियाणा में अगर इसी महीने मानसून दस्तक देता है तो किसानों को इससे बड़ा ही फायदा होगा। हरियाणा में करीब 12 लाख हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई की जाती है। किसानों ने खेतों में भी पानी भरना शुरू कर दिया है।

प्रदेश में आज सुबह का तापमान 28°C रहा वहीं रात को बारिश की संभावना जताई जा रही है। दोपहर को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज शाम के तापमान की बात करें तो 42 डिग्री तक रहने की संभावना है। रात का तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें :

Wrestlers Protest : साक्षी मलिक के दावे पर बबीता फोगाट का जवाब, बोली- कांग्रेस की कठपुतली, धरने की अनुमति की बात नकारी

मणिपुर में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सेना ने किया फ्लैग मार्च, इंफाल के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू में ढील

Haryana Weather : बिपरजॉय को लेकर हरियाणा में इन 15 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, होने वाली है प्री मॉनसून की एंट्री

सह शिक्षा के नाम पर स्कूलों पर लगाएंगे ताला : कुमारी सैलजा

Wrestlers Protest : पहलवानों का सरकार को दिया अल्टीमेटम ख़त्म, आरोपों के मामले में बृजभूषण के खिलाफ आज चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस

ED Raids In Tamil Nadu : ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की छापेमारी, तमिलनाडु के बिजली मंत्री बालाजी को किया गिरफ्तार

Wrestlers Protest : बृजभूषण के खिलाफ 4 महिला पहलवानों ने दिए सबूत, दिल्ली पुलिस ने ऑडियो और वीडियो सबूतों को बताया नाकाफी

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नहाने के दौरान एक RAF जवान, 3 बच्चों सहित 4 लोगों की डूबने से मौत

Wholesale Inflation : देश में 8 साल में सबसे कम हुई थोक महंगाई दर, मई में घटकर -3.48 फीसदी पर आई

NEET Result 2023 Out : नीट-यूजी का रिजल्ट जारी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दो उम्मीदवारों ने किया टॉप, यहां देखिए नीट टॉपरों की लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National