विधानसभा में बड़ा खुलासा : हरियाणा में कर्ज से परेशान 23 किसान कर चुके सुसाइड, 25 प्रतिशत किसानों पर 10400 करोड़ का बकाया

  1. Home
  2. Breaking news

विधानसभा में बड़ा खुलासा : हरियाणा में कर्ज से परेशान 23 किसान कर चुके सुसाइड, 25 प्रतिशत किसानों पर 10400 करोड़ का बकाया

kissan loan


Haryana News : प्रदेश के लाखों किसान कर्ज तले दबे हुए हैं। सरकार की विधानसभा में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 13 किसान ऐसे हैं जिन पर राज्य के बैंकों का 3 करोड़ रुपए बकाया है। शनिवार को हरियाणा विधानसभा के भीतर सरकार की ओर से किए गए खुलासे के मुताबिक राज्य के 25 फ़ीसदी किसानों के ऊपर 10400 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। देश भर में विख्यात हरियाणा का किसान हजारों करोड़ रुपए का कर्जदार हो गया है। इसका खुलासा हरियाणा विधानसभा में हुआ है। 

2017 में किसानों की आय दोगुनी करने का दावा 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस के विधायक वरुण चौधरी का कहना है कि सरकार ने 2017 में किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था। किसान की आय दोगुनी तो नहीं हुई, पर खर्च जरूर दोगुना हो चुका है। कर्ज की बकाया राशि में भी बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने बजट में भी किसानों के लिए कुछ खास योजनाओं को शामिल नहीं किया है। 

कर्ज के बोझ से परेशान होकर सुसाइड कर चुके किसान 

13 किसान ऐसे हैं जिनके ऊपर राज्य के विभिन्न बैंकों के तीन करोड़ रुपए बकाया है। ऐसा भी हुआ है कि पिछले 5 साल के भीतर हरियाणा में 23 किसान कर्ज के बोझ से परेशान होकर सुसाइड कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान किसानों के कर्ज को लेकर सवाल किया था। उन्होंने सरकार से सहकारी बैंकों में वर्ष 2017 और 2022 में किसानों के बकाया के बारे में जानकारी मांगी थी। 

ये भी पढ़ें-

* Earthquake: अब एक और देश में शक्तिशाली भूकंप

Delhi MCD Election Update : MCD स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव दोबारा कराने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

CM भगवंत मान ने अमृतपाल को उसी की भाषा में दिया करारा जवाब

*  मेरी राजनीतिक पारी का अब अंतिम पड़ाव - Sonia Gandhi

Board Examinations : 10वीं, 12वीं और जेबीटी की परीक्षाएं 27 से, 119 परीक्षा केंद्र

Kohli ने दिल खोलकर की Dhoni की तारीफ

Urvashi Rautela Birthday Special : उर्वशी रौतेला ने कुछ अलग अंदाज में मनाया अपना 29वां बर्थडे

अडानी के चक्कर में LIC को करोड़ों का नुक्सान, डूबे 30000 करोड़

Around The Web

Uttar Pradesh

National