UN Vote On Russia: जंग खत्म करने का प्रस्ताव हुआ पास

रूस के खिलाफ वोटिंग से दूर रहे भारत.........यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा
Russia-Ukraine War को आज एक साल पूरा हो चूका है। UN जनरल असेंबली में गुरुवार की रात यूक्रेन में शांति और रूसी सेना की वापसी पर एक प्रस्ताव लाया गया। ये प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पास हुआ और 141 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, सीरिया, माली, रूस, इरीट्रिया और निकारागुआ ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट वोटिंग की।
32 देशों ने नहीं लिया वोटिंग में हिस्सा
भारत, चीन और पाकिस्तान समेत 32 देशों ने UN में इस प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 11 पैराग्राफ के इस प्रस्ताव के पास होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि यह यूक्रेन के लिए वैश्विक समर्थन का सबूत है। UN में रूस के एंबेसडर दमित्री पोलांस्की ने इसे फालतू बताते हुए खारिज कर दिया। ट्वीट कर कहा कि ये प्रस्ताव शांति नहीं लाएगा बल्कि इससे जंग भड़काने वालों के हौंसले बुलंद होंगे।
पेरिस और ब्रुसेल्स में प्रदर्शन
जंग का एक साल पूरा होने पर गुरुवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन, फ्रांस की राजधानी पेरिस और बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में प्रदर्शन हुए। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को 12 पॉइंट का एक पीस प्लान जारी किया जिसमें रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर की अपील की गई। दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के साथ रूस पर लगाए गए पश्चिमी देशों के प्रतिबंध को खत्म करने के लिए कहा गया। चीन ने कहा कि इस युद्ध में न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करते हुए आम नागरिकों पर हमला नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
* Ajnala Violence : पंजाब में हुई हिंसा बड़े खतरे का संकेत
* BJP के इस दिग्गज नेता ने लिया राजनीति से सन्यास
* MCD चुनाव से पहले इस पार्षद ने दिया AAP को बड़ा झटका
* Arunachal Pradesh: अरुणाचल में म्यांमार बॉर्डर पर पुलिस ने नागा विद्रोहियों का जलाया कैंप
* NIA Raid In Punjab : पंजाब में NIA ने आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क पर निशाना साधा