किसान का बेटा हेलीकाप्टर में लाया दुल्हन

  1. Home
  2. Breaking news

किसान का बेटा हेलीकाप्टर में लाया दुल्हन

qdw


किसान का बेटा हेलीकाप्टर में लाया दुल्हन, हल्के में खुशी का माहौल आज मेरा सपना सच हुआ है-दुल्हा दक्ष इन्द्री अनेजा।। इन्द्री हल्के में उस समय खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब एक किसान का बेटा शादी करके अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में अनाज मंडी में लेकर पहुंचा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला। शहरवासियों ने दुल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

          गौरतलब है कि यह पहला अवसर नहीं है कि जब इन्द्री में इस प्रकार से कोई अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया हो। निकटवर्ती गांव खेडा का रहने वाला दुल्हा दक्ष एक किसान का बेटा है ओर उसके पिता का नाम रामपाल कांबोज है तथा इससे पहले भी इसी परिवार में 2017 में दक्ष के ताऊ का लडका कमलकांत भी सिरसा से इसी तरह से दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया था। तब भी काफी संख्या में लोग उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे और अब यह इसी परिवार में दूसरा अवसर है। रामपाल किसान का पुत्र दक्ष यमुनानगर के एक गांव में शादी करने के लिए गया। फेरे होने के बाद जब बारात की विदाई हुई तो तुरंत ही हेलीकॉप्टर का आगमन हुआ। हेलीकॉप्टर में दूल्हा-दुल्हन सवार होकर इन्द्री की अनाज मंडी पहुंचे जहां से एक गाड़ी में उन्हें गांव खेड़ा ले जाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए दुल्हा दक्ष ने कहा कि उनका सपना था कि वो अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाएंगे क्योंकि जब उनके भाई कमलकांत की शादी हुई थी तो वो भी हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन यानी मेरी भाभी को लेकर आए थे।

           दक्ष ने कहा कि उनका भी सपना यही था कि वह भी अपनी दुल्हन को इसी प्रकार से लेकर आएंगे। आज उनका सपना साकार हो गया है। यह मेरे ताऊ और पिताजी की ही देन है कि उन्होंने हमारे सपने को साकार किया। दक्ष के ताऊ ऋषिपाल कांबोज ने कहा कि बच्चों का यह सपना था जोकि आज पूरा हुआ है। उन्हें व पूरे परिवार को इस बात की बहुत खुशी है। दक्ष व उसका भाई दोनों एडवोकेट है। इस मौके पर काफी संख्या में दुल्हा पक्ष के रिश्तेदार भी मौजूद रहे ओर नाच गा रहे थे।

ये भी पढ़ें-

Avatar: The Way of Water- दुनियाभर में तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी

* IPS Love Story: महिला IPS को कोरोना के दौरान समाज सेवा कर रहे लड़के से हुआ प्यार, रचा ली शादी; कहा- जंगलीपने से भी..

चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले जोशीमठ - बदरीनाथ Highway पर दरारे

बाहुबली-2 को पछाड़कर पठान बन गई सरताज, तोड़ दिया सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड

Delhi Liquor Scam Case: Delhi के Deputy CM फिर CBI के घेरे में

धमाकेदार जीत के साथ Team India पहुंची WTC Final में

भारत में होने जा रही दो दिवशीय अंतरास्ट्रीय टैक्सटाइल कांफ्रेंस

CIA-2 स्टाफ सोनीपत ने 14 साल से फरार मोस्ट वान्टेड संदीप गिरफ्तार

Around The Web

Uttar Pradesh

National