Koshyari Resignation Accepted : कोश्यारी की जगह रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

  1. Home
  2. Breaking news

Koshyari Resignation Accepted : कोश्यारी की जगह रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

koshyari

 इन 13 राज्यों में भी बदले गए गवर्नर


Koshyari Resignation Accepted : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है। इनके अलावा 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी। द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद अब रमेश बैस को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।

अब इन राज्यों में भी राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए, जाने नाम  

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल

2. यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्किम के राज्यपाल

3. तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के राज्यपाल

4. BJP वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल

5. BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा अब लद्दाख के उप-राज्यपाल

7. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन अब नगालैंड के राज्यपाल

9. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल

10. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल

11. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

12. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अब मणिपुर के राज्यपाल

उत्तराखंड के कोश्यारी 2004 से 2007 तक राज्य के भाजपा अध्यक्ष थे। 2000 में उन्हें नए राज्य उत्तरांचल में मंत्री बनाया गया। 2001 में वे मुख्यमंत्री बने। 2002 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 2007 में विधानसभा चुनाव जीतने पर भी भाजपा ने कोश्यारी की जगह भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया था।

ये भी पढ़ें-

गोहाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

* Athiya Shetty Trolled : मंगलसूत्र और सिंदूर नहीं पहनने पर ट्रोल हुईं अथिया शेट्टी

मेरे साथ गलत तरीके से सेक्स किया और न्यूड वीडियो बनाकर बेच डाले, एक्ट्रेस राखी सावंत ने लगाए पति आदिल पर गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Rishabh Pant After Accident : बैसाखी के सहारे चलते दिखे ऋषभ पंत

10 Rs का Note........छोटी सी प्रेम कहानी

 WTC Final: भारत टेस्ट चैंपियनशिप की दहलीज के और करीब

कुड़ियां ने तेरी पर अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ किया Close Dance

Electrical Charging Start At Petrol Pumps in Punjab

अब कपड़े सुखाने की क्लिप से Urfi Javed ने बना दी अजीबोगरीब ड्रेस

डेबिट कार्ड पर फ्री मिलता है 10 लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस

डॉक्टरों और नर्सों के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड

Okaya Electric Scooter Launch - Okaya EV ने लॉन्च किया फास्ट एफ3 वॉटरप्रूफ इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ind Vs Aus: तीसरे ही दिन भारत ने उखाड़े कंगारुओं के तंबू

Lalu Yadav : बेटी रोहिणी ने कही 'दिल छू लेने वाली बात'

Cold Drink Junk Food - भारत में बढ़ रहा फ्राइज और फिज का क्रेज

टीम इंडिया ने कंगारुओं पर कसा शिकंजा, 223 रन की बढ़त हासिल की

Kiara Advani-Sidharth Malhotra - नई बहू के रूप में सिंपल और स्टनिंग लग रही कियारा आडवाणी

Female Passenger Died in Flight - फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत

India Earthquake Prediction- भारत में शक्तिशाली भूकंप आने की आशंका

70 साल के ससुर को दिल दे बैठी 28 साल की बहू, रचाई शादी, यहां जानिए इस अंधे प्यार की कहानी

जर्मनी की गोरी को हुआ हरियाणवी छोरे से प्यार

Around The Web

Uttar Pradesh

National