इस साल फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड

गर्मी का कहर..........केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की एडवाइजरी जारी
इस बार गर्मी ने फरवरी में 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उत्तर और मध्य प्रदेश में दिन का औसत तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले फरवरी में 1901 में 0.81 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च से मई तक संभावित लू के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। 2023 में मौसम विभाग ने पहली बार गर्मी के लिए चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए क्या करें क्या न करें की सूची जारी की गई है। दोपहर 12 से 3 के बीच घर से निकलने से बचे। बाहर खड़ी हुई कार में बच्चों को अकेला न छोड़ें।
उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का कहर
फरवरी में उत्तर पश्चिम भारत (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी) में दिन का औसत अधिकतम तापमान 3.40 डिग्री ज्यादा 24.86 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 1960 में तापमान 24.55 डिग्री पहुंचा था। मध्य भारत (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात) के लिए इतिहास की ये दूसरी सबसे गर्म फरवरी थी। इस बार यहाँ फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 31.93 डिग्री रहा। 2006 में यहाँ तापमान 32.13 डिग्री दर्ज किया गया था।
मार्च से मई के लिए एडवाइजरी जारी
क्या करें
1. स्थानीय मौसम का अपडेट अपने पास रखिए
2. शरीर का तापमान अधिक है या कोई बेहोश हो गया है तो तुरंत 108/102 पर कॉल करें।
3. नींबू, पानी, छाछ/लस्सी, फलों के जूस में नमक मिलाकर लें।
क्या न करें
1. उच्च प्रोटीन और ज्यादा चीनी वाली चीज़ें खाने से बचें।
2. चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा मात्रा में चीनी वाले पेय से बचें।
3. उच्च प्रोटीन और बासी भोजन से भी दूर रहें।
4. गर्मी चरम पर हो, उस वक्त खाना पकाने से बचें।
ये भी पढ़ें-
* आज से देश में हुए 3 बड़े बदलाव
* BSF Recruitment 2023 : BSF कांस्टेबल 1410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास 2 मार्च तक करे अप्लाई
* Lalu Prasad : करोड़ों की जमीन कौड़ियों में लेकर फंसे लालू-राबड़ी
* Tejaswi Prakash : अल्ट्रा-शॉर्ट शिमर ड्रेस बोल्ड लुक में आई नजर तेजस्वी प्रकाश
* सरकारी अस्पताल में 1 माह के मासूम को कुत्तों ने नौचा
* Selfiee फ्लॉप होने पर Karan Johar को दी देश छोड़कर भागने की सलाह
* गोहाना के जागसी में हुआ पेपर लीक बोर्ड की नई तकनीक से हुआ खुलासा
* गोहाना के जागसी में हुआ पेपर लीक बोर्ड की नई तकनीक से हुआ खुलासा
* Pulwama News : 48 घंटे के अंदर कश्मीरी पंडित के हत्यारे को किया ढेर